मप्र : विधायक का रिश्तेदार अवैध शराब कारोबार में गिरफ्तार

अलिराजपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अलिराजपुर जिले की पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रंजना बघेल के एक कथित रिश्तेदार प्रदीप किरार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दो विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस को अरसे से उसकी तलाश थी।

अलिराजपुर के पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि अलिराजपुर थाने व नानपुर में प्रदीप किरार के खिलाफ अवैध शराब के कारोबार को लेकर प्रकरण दर्ज है, इन्हीं मामलों में मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस अधीक्षक से जब आरोपी के भाजपा विधायक का रिश्तेदार होने का सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि उनके पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आरोपी किसका रिश्तेदार है।

सूत्रों के अनुसार, प्रदीप किरार शिवराज सरकार में मंत्री रह चुकीं और वर्तमान में धार के मनावर से विधायक रंजना बघेल का रिश्तेदार है।

भाजपा विधायक रंजना बघेल से प्रदीप के रिश्तेदार होने की पुष्टि के लिए संपर्क किया गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493