अनुराग को अपनी फिल्म में नहीं लूंगा : करण

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्माता करण जौहर फिल्मकार अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ‘बाम्बे वेलवेट’ में नजर आने वाले हैं, लेकिन उनका कहना है कि अनुराग को वह अपनी फिल्म में नहीं लेंगे।

करण ने कहा, “मैं अनुराग को अपनी फिल्म में नहीं लूंगा, मैं सिर्फ खूबसूरत लोगों को अपनी फिल्म में लूंगा। मैं ऐसी फिल्म ही नहीं बनाऊंगा, जिसमें अनुराग के लिए कोई अभिनय की कोई गुंजाइश हो। क्या आप सोच सकते हैं कि फिल्म ‘न्यूयार्क’ में अनुराग हो सकते है? आप उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में ही देख सकते हैं।”

हालांकि करण ने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्म में भी कभी अभिनय नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी फिल्म में कभी अभिनय नहीं करूंगा। मैं खुद का दायित्व नहीं उठा सकता। मैं दूसरे लोगों के प्रस्तावों का खुले दिल से स्वागत करता हूं। मुझे यह गलतफहमी नहीं है कि मुख्य भूमिकाएं कर सकता हूं, लेकिन अच्छी सहायक भूमिकाएं मैं निभा सकता हूं।”

करण ‘बाम्बे वेलवेट’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए इसलिए हां की, क्योंकि इससे पहले किसी ने भी उन्हें इस तरह का प्रस्ताव नहीं दिया था।

फिल्म ‘बाम्बे वेलवेट’ में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493