उत्तर प्रदेश ने 2 सौर ऊर्जा समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इसके तहत राज्य में एक सौर ऊर्जा और एक अल्ट्रा-मेगा सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना की जाएगी।

पहला एमओयू उत्तर प्रदेश और भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के बीच हुआ, जबकि दूसरा एमओयू भारतीय सौर ऊर्जा निगम और उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीएनईडीए) के बीच हुआ।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की सौर ऊर्जा नीति-2013 के तहत इन सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन संयंत्रों में संचालन शुरू होने के बाद राज्य को 600 मेगावाट सौर ऊर्जा की प्राप्ति होगी।

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य ने सौर ऊर्जा पीवी बिजली संयंत्र नीति को भी लागू किया है।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि महत्वाकांक्षी सौर ऊर्जा नीति के तहत राज्य ने 105 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है और पांच परियोजनाओं के लिए संयंत्र निर्माताओं को काम शुरू करने के आशय-पत्र भी दे दिए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, इन बिजली परियोजनाओं का संचालन मई, 2016 से अक्टूबर, 2016 के बीच शुरू हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493