नेपाल भूकंप : मृतकों की संख्या 4,347 हुई

काठमांडू, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 4,347 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

काठमांडू, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 4,347 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप में करीब एक दर्जन नगर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिनमें राजधानी काठमांडू और सिंधुपालचौक में सर्वाधिक जनहानि हुई है।

काठमांडू में अब तक 1,039 जबकि सिंधुपालचौक में 1,176 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में मरने वालों की संख्या में और भी वृद्धि हो सकती है, क्योंकि बुरी तरह प्रभावित अनेक इलाकों में अभी भी राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, भूकंप के कारण 7,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं तथा विभिन्न अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि अब भी कई लोग लापता हैं, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, हादसे में कम से कम 10 विदेशी नागरिकों की भी मौत हुई है, जिनमें भारत, चीन, अमेरिका, फ्रांस और आस्ट्रेलिया के नागरिक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493