अनुराग संग काम करना असल तिलिस्म : मनीष

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुराग कश्यप की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘बाम्बे वेल्वेट’ में नकारात्मक भूमिका निभा रहे अभिनेता मनीष चौधरी का कहना है कि अनुराग के साथ काम करना पूरी तरह से एक तिलिस्मी अहसास था।

‘बाम्बे वेल्वेट’ में मनीष के किरदार का नाम जिम्मी मिस्त्री है। यह असल जिंदगी की एक शख्सियत पर आधारित है।

मनीष ने एक बयान में कहा, “बाम्बे वेल्वेट’ में अपना किरदार जिम्मी मिस्त्री पाना एक लाजवाब सफर था और अनुराग व उनकी टीम के साथ मिलकर इसमें जान डालना एक तिलिस्म था।”

मनीष इससे पूर्व ‘रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर’ और ‘जन्नत 2’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493