बजट सत्र के अगले हिस्से के लाभप्रद होने की उम्मीद : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले चरण की तरह ही लाभप्रद और सफल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले चरण की तरह ही लाभप्रद और सफल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

मोदी ने संवाददाताओं से यहां कहा कि कई सालों बाद संसद सत्र में कुछ अभूतपूर्व फैसले लिए गए।

उन्होंने कहा कि बजट सत्र का पहला हिस्सा सभी पार्टियों के सहयोग के कारण सफल रहा है। मोदी ने सभी पार्टियों को संसद में रचनात्मक बहस में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद कहा।

लोकसभा में प्रवेश करने से पहले मोदी ने कहा कि सत्र का दूसरा हिस्सा भी सफल रहेगा, जहां अर्थपूर्ण बैठकें होंगी और देश के हित में अच्छे फैसले किए जाएंगे।

इससे पहले, मोदी ने कहा कि वह लाभप्रद सत्र की दिशा में देख रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “संसद सत्र आज से शुरू हो रहा है। मैं एक लाभप्रद सत्र की दिशा में देख रहा हूं, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा हो सके।”

संसद के निचले सदन लोकसभा का सत्र सोमवार से और ऊपरी सदन राज्यसभा का सत्र 23 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

लोकसभा और राज्यसभा में सत्र का समापन क्रमश: आठ और 13 मई को होगा।

दोनों सदनों में 13 कार्य दिवस होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493