अनुष्का ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

करन ने गुरुवार को ट्विटर पर अनुष्का के साथ एक सेल्फी साझा की।

करन ने इस तस्वीर के कैप्श्न में लिखा, “अनुष्का शर्मा ने हमारी दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग खत्म कर दी है। अनुष्का के साथ काम कर बहुत अच्छा लगा।”

इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का नजर आएंगी। फिल्म कलाकारों में फवाद खान और इमरान अब्बास, लीजा हेडन और दीप्ति नवल भी शामिल हैं।

‘ऐ दिल है मुश्किल’ के सह-निर्माता फॉक्स स्टार इंडिया है, और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स कर रही है।

यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493