हैदराबाद के पास सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

हैदराबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद के पास एक ट्रक की वैन के साथ टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

यह घटना हैदराबाद से लगभग 30 किलोमीटर दूर रंगा रेड्डी जिले में हैदराबाद-करीमनगर राजमार्ग पर हुई।

मार्बल से भरी वैन सिर्सिला जा रही थी और इसकी मैसूमा के पास ट्रक से टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान तिरुपति (35) और कुमार (28) के रूप में हुई है। दोनों ही पेशे से मजदूर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493