मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार को पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की।
अनुष्का (27) ने यह तस्वीर अपने प्रशंसकों एवं फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इसमें वह लाल फ्रॉक में पिता की बगल में खड़ी दिख रही हैं। वहीं, उनके पिता भारतीय सेना की वर्दी में हैं।
अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “बीता वक्त। छोटी सी मिस पापा के साथ।”
अनुष्का आगे अनुराग कश्यप की ‘बांबे वेल्वेट’ फिल्म में नजर आएंगी। इसमें फिल्मकार करण जौहर खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म 14 मई को रिलीज हो रही है।
dharmpath.com dharmpath