अनुष्का ने ‘सुल्तान’ की अफवाह का खंडन किया

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ में अपनी मौजूदगी की अफवाह का खंडन किया है। वर्तमान समय में वह लंदन में ‘ऐ दिल मुश्किल’ की शूटिंग कर रही हैं।

अनुष्का ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “यहां मैं शूटिंग में व्यस्त हूं और मैंने पढ़ा है कि मेरी अगली फिल्म ‘सुल्तान’ है। मेरी खबर निराशजनक है। मैं हमेशा एक से ज्यादा फिल्म करती हूं, लेकिन इस बार मैं एक के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य राय चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘सुल्तान’ कथित तौर पर एक पहलवान के जीवन पर आधारित है। फिल्म ‘दबंग’ के अभिनेता सलमान खान इसमें प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की अभिनेत्री के नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है। कथित तौर पर परिणीति चोपड़ा के बाद अनुष्का का नाम सामने आ रहा है।

फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होगी और फिल्म 2016 में ईद के अवसर पर प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493