नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हॉकी गोलकीपर डेव स्टेनीफोर्थ ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में महिला तथा पुरुष गोलकीपरों के लिए तीन सप्ताह की हॉकी शिविर की शुरुआत की।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और हॉकी इंडिया (एचआई) की इस पहल के दौरान स्टेनीफोर्थ युवा कोचों को भी गोलकीपिंग के बारे में बताएंगे।
स्टेनीफोर्थ के कैम्प में हिस्सा लेने वालों में पीआर श्रीजेश, युवा आकाश चिकते, हरजोत सिंह, सुबोध तिर्की, सूरज कारकेरा, अभिनव पांडेय शामिल हैं।
भारतीय महिला खिलाड़ियों में सविता पूनिया, रजनी, योगिता बाली और श्वेता शामिल हैं। इसके अलावा सात कोच भी इस शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath