अनुष्का पालतू कुत्ते ड्यूड के लिए बनीं शाकाहारी

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पालतू कुत्ते की वजह से शाकाहार अपना लिया है। उनका कहना है कि वह मांसाहार छोड़ने के बाद स्वयं में फर्क महसूस कर रही हैं।

अनुष्का पैंटीन शैंपू की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने शैंपू के लिए रखे गए संवाददाता सम्मेलन में बालों और स्वास्थ्य को बरकरार रखने में पोषक आहार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मैंने हाल ही में शाकाहार अपनाया है, तो मैं अब पहले से ज्यादा सब्जियां खा रही हूं। यह अच्छा चल रहा है। मैं अपने आप में फर्क देख रही हूं।”

उन्होंने कहा, “आप क्या खाते हैं, यह बहुत मायने रखता है, क्योंकि आपका खाना आपको परिभाषित करता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप पर्याप्त सब्जियां खाएं और पर्याप्त पानी पिएं, जो मैंने हमेशा किया है।”

अनुष्का ने अपने पालतू कुत्ते ड्यूड के लिए मांसाहार छोड़ दिया है। ड्यूड को मांस-मछली की गंध नापसंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493