लॉस एंजिलिस, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड कलाकार अन्ना फारिस और क्रिस प्राट ने अलग होने की याचिका दाखिल की है। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पृष्ठों पर जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।
‘पैसेंजर्स’ के सितारे के प्रचारक ने सीएनएन से इस अलगाव की पुष्टि की है।
प्राट ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया, “अन्ना और मैं यह घोषणा करते हुए काफी दुखी हैं कि हम कानूनी रूप से अलग हो रहे हैं। हमने काफी समय से इससे बचने का पूरा प्रयास किया और हम सचमुच निराश हैं। हमारे बच्चों के दो अभिभावक हैं, जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं, इसलिए हमने इस बारे में आगे बढ़ने से पहले यथासंभव निजता बनाए रखी थी।”
कुछ इसी प्रकार का बयान फारिस के सत्यापित ट्विटर खाते से रविवार रात जारी किया गया।
इस जोड़े ने आठ साल पहले शादी की थी और दोनों का एक बच्चा भी है।
दोनों कलाकारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘व्हाट्स योर नंबर?’, ‘मूवी 43’ और ‘टेक मी होम टुनाइट’ शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath