तेलंगाना : सांसद कविता ने राखी पर मंत्री भाई को हेलमेट भेंट किया

हैदराबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तेलगांना के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामा राव ने अपनी बहन व सांसद के. कविता की तरफ से राखी और एक हेलमेट उपहार के तौर पर प्राप्त किया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने सोमवार को अपने भाई को राखी बांधी और उन्हें उपहार के तौर अपने ‘सिस्टर्स4चेंज’ अभियान के तहत एक हेलमेट दिया।

अपने सोशल मीडिया प्रचार ‘सिस्टर्स4चेंज’ व ‘गिफ्टअहेलमेट’ के तहत निजामाबाद से लोकसभा सांसद ने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर अपने भाइयों की रक्षा के लिए एक हेलमेट उपहार देने की अपील की।

कविता ने दोपहिया वाहनों से दुर्घटना में देश भर में हर रोज होने वाली 400 मौतों पर चिंता जताई। कविता ने कहा कि ये मौतें सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने की वजह से होती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493