दिल्ली में सड़क दुर्घटना में 2 मरे

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने आईएएनएस से कहा कि यह दुर्घटना दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर इलाके में घटी और अभी तक सिर्फ एक पीड़ित की पहचान हो पाई है।

अधिकारी ने कहा, “यह सड़क दुर्घटना जैसा लगता है, लेकिन हमें अभी तक कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है।”

उन्होंने कहा कि यह अपने आप में रहस्य है कि घटनास्थल पर कोई दोपहिया नहीं मिला, लेकिन हेलमेट पाए गए हैं।

सोमवार सुबह पुलिस को एक फोन काल मिला, जिसमें बताया गया कि दो व्यक्ति सड़क पर बेहोश पड़े हुए हैं। वहां पहुंचने पर दोनों को मृत पाया गया, दोनों के शरीर पर घातक चोटें थीं। उनके हेलमेट और एक बैग भी घटनास्थल पर मिले।

अधिकारी ने कहा कि अभी इस बात का पता लगाना बाकी है कि दुर्घटना कैसे घटी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493