अपंगों के लिए काम करने वाले पुरस्कृत

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख आईटी कंपनी एमफैसिस ने मंगलवार को एनसीपीईडीपी-एमफैसिस यूनिवर्सल डिजाइन अवार्ड्स-2017 के आठवें संस्करण के विजेताओं की घोषणा की। यह पुरस्कार विकलांगों के सुगमता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले लोगों और संगठनों को प्रदान किया जाता है।

नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ इम्पलायमेंट फॉर डिसएबल्ड पीपुल (एनसीपीईडीपी)-एमफैसिस यूनिवर्सल डिजाइन अवार्ड्स की शुरुआत 2010 में सुलभता पर जागरूकता और सार्वभौमिक डिजाइन को बढ़ावा देने के लिए की गई, जिससे इन डिजाइनों का इस्तेमाल उम्र, क्षमता या परिस्थिति से परे सभी इस्तेमाल कर सकें।

इस साल पूरे देश से 90 से ज्यादा आए आवेदनों में 12 विजेताओं की तीन श्रेणियों में घोषणा की गई।

‘अपंगों’ की श्रेणी में इंस्पीरालिव के सीईओ अकील चिनाय, बेनटेक इंडिया के कंट्री प्रतिनिधि होमियार मोबेदजी, एसोसिएशन फॉर डिसएबल्ड पीपुल की परियोजना अधिकारी सुवर्णा राज और डीफ इजी के सीईओ व संस्थापक विवेक मेहता ने पुरस्कार जीते।

‘कामकाजी पेशेवरों’ की श्रेणी में चार विजेताओं पीएमए डिजाइन स्टूडियो के हेमंग मिस्त्री, इंदौर के जिला मजिस्ट्रेट व कलेक्टर पी. नरहरि, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष रमेश सी. गौर, एसेस फॉर ऑल के संस्थापक व एसेस कंसल्टेंट सिद्धांत चेतन शाह सम्मानित हुए।

‘कंपनियों व संगठनों’ की श्रेणी के तहत जिंगरमिंड टेक्नोलॉजिज, हीयर2रीड, इट्विट इंडिया और उमोजा ने पुरस्कार जीते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493