अपंग होने तक तक कोलंबिया के लिए खेलता रहूंगा : रोड्रिगेज

पासाडेना (अमेरिका), 8 जून (आईएएनएस)। कोलंबिया के मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज मंगलवार को कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण में पराग्वे के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खेलना जारी रखा और टीम को जीत दिलाकर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया। उनका कहना है कि वह अपनी टीम के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रोज बाउल स्टेडियम में हुए मुकाबले में पराग्वे को 2-1 से हराकर कोलंबिया टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है।

इस मुकाबले में 12वें मिनट में कार्लोस बाक्का के गोल की बदौलत कोलंबिया को बढ़त हासिल हुई। इसके बाद जेम्स के गोल ने टीम को 2-0 से आगे किया।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, रोड्रिगेज ने कहा, “कोलंबिया के लिए तब तक खेलूंगा जब तक अपंग न हो जाऊं। मैं हमेशा खेलना चाहता हूं और खुश हूं क्योंकि मैं हमेशा से ही टीम की मदद करना चाहता था और पराग्वे के खिलाफ ऐसा करने में सफल रहा।”

कोलंबिया के 24 वर्षीय खिलाड़ी ने पराग्वे के खेल की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा, “पराग्वे ने सच में काफी अच्छा खेला। उनके बेहतर खेल के दौरान हमने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया।”

रोड्रिगेज ने कहा कि कोलंबिया के पास काफी अच्छी प्रतिभा है और मेरा मानना है कि मंगलवार को हुआ मुकाबला बेहतरीन था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493