मॉस्को, 8 जून (आईएएनएस)। रूस की गैस आय इस साल के प्रथम चार महीने में साल-दर-साल आधार पर 29 फीसदी घटकर 10.78 अरब डॉलर रही। यह बात बुधवार को फेडरल कस्टम्स सर्विस ने कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूस से गैस निर्यात हालांकि प्रथम चार महीने में साल-दर-साल आधार पर 11.4 फीसदी अधिक 66.2 अरब घन मीटर रहा।
रूस का गैस निर्यात 2015 में 185.5 अरब घन मीटर रहा था।
रूस अपनी राजस्व आय के लिए तेल एवं गैस निर्यात पर काफी अधिक निर्भर है। अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की कोशिश हालांकि जारी है।
dharmpath.com dharmpath