नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अपनी स्टाइल स्टेटमेंट को अपरंपरागत और आधुनिक मानने वाली अभिनेत्री डायना पेंटी का कहना है कि किसी दिन वह अपना फैशन लेबल लांच करना पसंद करेंगी।
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अपनी स्टाइल स्टेटमेंट को अपरंपरागत और आधुनिक मानने वाली अभिनेत्री डायना पेंटी का कहना है कि किसी दिन वह अपना फैशन लेबल लांच करना पसंद करेंगी।
अभिनेत्री की पिछली फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ थी। उन्हें लगता है कि अपने फैशन लेबल पर काम करना दिलचस्प होगा, हालांकि उनका मानना है कि इस विचार को अमलीजामा पहनाने में अभी समय लगेगा।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस दिशा में कदम बढ़ाना चाहेंगी तो अभिनेत्री ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “ऐसी कोई योजना नहीं है, लेकिन यह मेरे लिए दिलचस्प होगा, क्योंकि मैं फैशन को पसंद करती हूं और मुझे लगता है कि मेरे पास कुछ ऐसे स्टाइल हैं जो आम तौर पर पारंपरिक नहीं हैं.. मुझे नहीं मालूम कि मैं इसकी व्याख्या कैसे करूं।”
डायना आगे कहती हैं कि उनके पास सौंदर्य और फैशन को लेकर समझ है और इस बारे में उन्होंने नहीं सोचा है इसलिए यह जल्द ही शुरू नहीं होने वाला है।
मॉडलिंग के बाद डायना ने फिल्म ‘कॉकटेल’ (2012) के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। वह निखिल आडवाणी की अगली फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ में नजर आएंगी।
निर्देशक बनने के बारे में पूछे जाने पर डायना ने कहा कि वह इस बारे में सोच भी नहीं सकती क्योंकि उन्हें अपना फिल्मी करियर शुरू किए ज्यादा अर्सा नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath