सना, 29 जनवरी (आईएएनएस)। यमन के अल-बेदा प्रांत के एक गांव में अमेरिकी सुरक्षा बलों के सूर्योदय पूर्व की गई सुरक्षा छापेमारी में 8 अल कायदा आतंकवादियों और 12 नागरिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सैन्य अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के साथ चलाए गए अभियान में अल कायदा के एक वरिष्ठ नेता अब्दुल-रऊफ धहाब, उसके दो भाई और पांच अन्य आतंकवादियों को मारा गया।
इसमें मारे गए 12 नागरिकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
स्थानीय निवासी ने कहा कि चार सैन्य विमानों ने अभियान में हिस्सा लिया और यह घंटों तक गांव के ऊपर मंडराते रहे।
यमन की खुफिया एजेंसी के एक सूत्र ने पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर से आए कमांडो ने अल कायदा आतंकवादियों के घरों में छापेमारी की।
खुफिया सूत्र ने कहा कि छापेमारी में कुछ अमेरिकी सैनिकों को चोटें भी आईं।
dharmpath.com dharmpath