अपना यौन रुझान जाहिर करने की जरूरत नहीं लगी : हैरी स्टाइल्स

लंदन, 16 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के मशहूर पॉप सिंगर हैरी स्टाइल्स को टेलर स्विफ्ट और केंडल जेनर जैसी हस्तियों से जोड़ा जाता रहा है, लेकिन उनका कहना है कि वे अपने यौन रुझान को जाहिर करने की जरूरत नहीं समझते।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द सन’ अखबार को दिए एक साक्षात्कार में 23 वर्षीय गायक ने अन्य पॉप सितारों की प्रशंसा की, जो अपने यौन रुझान को लेकर काफी बिंदास हैं जैसे- माइली सायरस।

उन्होंने कहा, “हर किसी को वैसा ही होना चाहिए, जैसा वह होना चाहता है। मैंने कभी नहीं सोचा कि इसे (यौन रुझान) जाहिर करने की क्या जरूरत है।”

हालांकि इस आकर्षक गायक ने अपने अतीत के प्रेम संबंधों के बारे में बात करने से मना कर दिया, लेकिन संकेत दिया कि वे गायिका टेलर स्विफ्ट के दोस्त हो सकते हैं।

वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य ने यह भी कहा कि वे अपने बैंड के दोस्तों के साथ फिर काम कर सकते हैं और यह बैंड के लिए अच्छा है कि वे अपनी व्यक्तिगत परियोजनाओं का काम पूरा कर लें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493