पटना, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार के उत्तरी हिस्से में सोमवार को हुई बारिश के बाद राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा 17 मई से 19 मई तक कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, गया का 27.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 13.60 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, गया का 43.4 डिग्री, पूर्णिया का 34 डिग्री तथा भागलपुर का 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath