मुंबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी इच्छाओं को पूरा करने में व्यस्त हैं। वह सिंगापुर ग्रैंड प्री में शामिल होंगे और मरून 5 कांसर्ट लाइव देखेंगे।
इस महीने आयुष्मान 31 साल के हो गए हैं।
विश्व स्तर पर प्रसिद्ध अमेरिकी पॉप रॉक बैंड मरून 5 के प्रशंसक आयुष्मान ने स्वयं को बैंड के कांसर्ट में शामिल होने का तोहफा देने का फैसला किया और इसके साथ ही सिंगापुर ग्रैंड प्री रेसिग को देखने का अनुभव भी लेंगे।
आयुष्मान ने कहा, “जीवन और कुछ नहीं, बस आपकी इच्छाओं के पिटारे खाली करने का एक प्रयास है।”
आयुष्मान मरून 5 और सिगापुर में बोन जोवि कांसर्ट को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
इस साल आयुष्मान की दो फिल्में- ‘हवाईजादा’ और ‘दम लगा के हईशा’ रिलीज हुई है।
dharmpath.com dharmpath