किग्सटन, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा अगले महीने जमैका में फुटसाल के पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फीफा के फुटसाल विकास सलाहकार, ग्रेमे डेल द्वारा 12 से 16 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा।
फुटसाल, फुटबाल का ही एक प्रारूप है जिसमें दोनों टीमों की ओर से पांच-पांच खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और इसका आयोजन अधिकांशत: इनडोर स्टेडियम में होता है।
बीच फुटबाल के अलावा फुटसाल, फुटबाल का मात्र दूसरा लघु प्रारूप है, जिसे फीफा का मान्यता मिली हुई है।
जमैका फुटबाल महासंघ (जेएफएफ) ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फुटसाल के प्रशिक्षकों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी तथा प्रशिक्षकों के स्तर में सुधार की जेएफएफ की नीति को आगे ले जाएगी।
डेल फीफा के पहले फुटसाल विकास सलाहकार हैं। इससे पहले वह 12 साल तक इंग्लैंड के फुटसाल कोच रह चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath