अपनी पहचान से युवाओं को प्रेरित करने की उम्मीद : विकास खन्ना

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही में दूसरी बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाले सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने उम्मीद जताते हुए कहा कि युवाओं को प्रसिद्ध लोगों से भारतीय रसोई को अलग स्थान पर पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है।

‘मिशेलिन’ स्टार शेफ को पहली डॉक्टरेट हरियाणा के जी.डी. गोयंका विश्वविद्यालय जबकि दूसरी डॉक्टरेट की उपाधि 17 फरवरी को मुंबई में डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय में मिली है।

खन्ना ने एक बयान देते हुए कहा, “मैं गर्व महसूस कर रहा हूं और डी.वाई. पाटिल में डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर अत्यधिक आभारी हूं।”

ओबामा को भोजन कराने से लेकर वैश्विक हस्तियों को अपनी किताब ‘उत्सव’ भेंट करने तक खन्ना ने हर तरह से भारतीय संस्कृति और स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इससे अन्य युवाओं को शोध करने और भारतीय रसोई को एक विशिष्ट स्थान बनाने की प्रेरणा मिलेगी।”

डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष ‘हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट’ में पीएच.डी. पाठ्यक्रम शुरू किया था। खन्ना पीएच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले पहले छात्र थे।

प्रसिद्ध पत्रिका ‘पीपुल’ ने खन्ना को ‘हॉटेस्ट शेफ ऑफ अमेरिका’ की उपाधि दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493