अपनी मां ब्रिटनी से ज्यादा खुद को होशियार समझते हैं सीन

लॉस एंजेलिस, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स का कहना है कि उनका बेटा सीन स्वयं को उनले ज्यादा होशियार समझता है।

लॉस एंजेलिस, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स का कहना है कि उनका बेटा सीन स्वयं को उनले ज्यादा होशियार समझता है।

ब्रिटनी के अपने पूर्व पति केविन फेडरलीन से दो बच्चों सीन प्रेस्टन (10) और जेडन (9) हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्रिटनी बेटे जेडन की उसके होमवर्क में मदद करना पसंद करती हैं लेकिन सीन को नहीं लगता कि उसे अपनी मां की सहायता चाहिए।

ब्रिटनी ने ‘मैरी क्लेयर’ पत्रिका को बताया, “मैं जेडन के साथ बैठकर चित्रकारी करती हूं। वह इसमें अच्छा है और मैं बहुत बुरी हूं। मैं उसका होमवर्क भी उसके साथ करती हूं, जो मुझे बेहद पसंद है।”

ब्रिटनी के अनुसार, जेडन उन्हें मदद करने देता हैं, लेकिन सीन कभी ऐसा नहीं करने देता। वह चालाक हैं और उसे लगता है कि वह उनसे ज्यादा होशियार है। वह उसे ऐसा सोचने देती हैं, लेकिन वह वास्तव में अच्छा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493