सीरिया में संघर्षविराम समझौते पर सहमति बनी

दमिश्क, 11 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सीरिया की सरकार देश में संघर्षविराम लागू करने को लेकर अमेरिका-रूस के समझौते पर सहमत हो गई है।

दमिश्क, 11 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सीरिया की सरकार देश में संघर्षविराम लागू करने को लेकर अमेरिका-रूस के समझौते पर सहमत हो गई है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया, इससे दिन पहले ही अमेरिका और रूस ने सीरिया में संघर्षविराम स्थापित करने की एक योजना की घोषणा की थी।

यह संघर्ष विराम सोमवार सूर्यास्त से लागू हो जाएगा।

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने जेनेवा में कहा, “आज हम एक व्यवस्था की घोषणा कर रहे हैं, जिसे लेकर हमारी सोच है कि यह स्थापित होगी, हालांकि यह लोगों की पसंद पर निर्भर है।”

यह पहली बार है कि जब दोनों शक्तियां योजनाबद्ध संघर्ष विराम पर सहमत नहीं हुई हैं। पिछली फरवरी में भी यह दोनों राष्ट्र संघर्ष की समाप्ति पर सहमत हुए थे, जो राजधानी दमिश्क में लागू हुआ था, लेकिन मुख्य रूप से अलेप्पो समेत अन्य भागों में असफल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493