मोदी ने 9/11 हमले की बरसी पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों को रविवार को श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “11 सितंबर। दो तस्वीरें उभरकर सामने आती हैं। आज हम 9/11 हमले में जान गवां चुके लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।”

आतंकवादी संगठन अलकायदा द्वारा 11 सितंबर 2001 को किए गए आतंकवादी हमले में लगभग 3,000 लोगों की मौत हो गई थी और 6,000 से अधिक घायल हो गए थे।

इस हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टावर नष्ट हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493