अपनी शर्तो पर मैत्री संबंध चाहता है भारत : भाजपा सांसद

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे ने गुरुवार को कहा कि भारत सभी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है, लेकिन अपनी शर्तो पर।

सहस्रबुद्धे ने कहा कि सभी देशों में पाकिस्तान का नाम भी आता है।

भारत की विदेश नीति और भागीदारों के साथ रणनीतिक भागीदारी पर ऊपरी सदन में एक संक्षिप्त अवधि की चर्चा में शामिल सहस्रबुद्धे ने कहा भारत की विदेश नीति का रोडमैप बहुत स्पष्ट है।

सहस्रबुद्धे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी विदेशी गतिविधियों की उल्लेखनीय उपलब्धि में से महत्वपूर्ण है भारत के बारे में दुनिया की धारणा का बदलाव।

उन्होंने कहा कि कनाडा से लेकर फीजी तक, मोदी ने जितने भी दौरे किए, उनके जरिए वह व्यवस्थित तरीके से भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़े।

सहस्रबुद्धे ने कहा, “भारतीय प्रवासियों की मजबूती को काम में लाना एक नई पहल है और यह भारतीय विदेश नीति के लिए नई बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493