अपनेपन का एहसास कराता है नाट्य मंच : अनुपम

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज बॉलीवु़ड अभिनेता अनुपम खेर एक थियेटर कलाकार भी हैं और उनका कहना है कि नाट्य मंच उन्हें अपनेपन का एहसास करता है।

अभिनेता ने शनिवार को अपने लोकप्रिय नाटक ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ की प्रस्तुति दी।

अनुपम ने ट्विटर के जरिये कला के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया।

अभिनेता ने ट्वीट किया, “नाट्य मंच मुझे अपनेपन का एहसास कराता है। ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ नाटक पर अपनी उदार प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया मुंबई।”

इस नाटक के लेखक और निर्देशक राकेश बेदी हैं और इसमें नीना गुप्ता भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493