स्पेन : सांड़ से लड़ाई के दौरान व्यक्ति की मौत

मैड्रिड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन में सांड़ से लड़ने वाले एक व्यक्ति की उस समय मौत हो गई, जब सांड़ ने उसकी छाती में सींग भोंक दिया। इस सदी में स्पेन में सांड़ से लड़ाई के दौरान घेरे के अंदर यह पहली मौत है।

दैनिक अखबार ‘डेली मेल’ के अनुसार, स्पेन के टरयूएल शहर में सांड़ से लड़ने के दौरान शनिवार को एक पेशेवर सांड़ से लड़ने वाले विक्टर बारियो (29) की मौत हो गई।

बोरियो की सदमाग्रस्त पत्नी इस दुर्घटना की चश्मदीद थी, जबकि सांड़ से लड़ने वाले अन्य साथी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।

मीडिया रपट के अनुसार, सांड़ को मुलेताजो (एक लाल रंग के बिना बांह के वस्त्र को तलवार से जोड़कर सांड़ को दिखाया जाता है) से मोड़ने की कोशिश में शक्तिशाली सांड़ ने 87 बार उस पर हमले किए, जिसके बाद एक दर्दनाक कलाबाजी करते हुए बोरियो जमीन गिर गया।

स्पेन के प्रधानमंत्री मारिआनो रजॉय ने बोरियो की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की।

इससे पहले 1985 में स्पेन में सांड़ से लड़ने के दौरान जोस क्यूबेरो या यियो की मौत हुई थी।

गत सदी में स्पेन में सांड़ों ने 134 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें 33 सांड़ से लड़ने वाले शामिल थे। लेकिन अब भी स्पेन में हर साल करीब 2000 सांड़ से लड़ाई आयोजित की जाती है। हालांकि स्पेन में जगह-जगह प्रतिबंध लगाए जाने से इसकी संख्या घट रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493