अपने ऊपर बनी फिल्म का ट्रेलर लांच करेंगे धौनी

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी बायोपिक ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के ट्रेलर को तीन शहरों में लांच करेंगे।

इस ट्रेलर को लांच करने के लिए धौनी दिल्ली, जलंधर और मुंबई का दौरा करेंगे। इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को धौनी का किरदार निभाते देखा जाएगा।

फिल्म के निर्माताओं का फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए इन तीनों शहरों में आयोजन स्थलों पर अंतिम फैसला लेना अभी बाकी है।

फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने अपने एक बयान में कहा, “पूरे देश में धौनी काफी लोकप्रिय हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है और उनकी बायोपिक को शहरों में इससे बेहतर तरीके से लांच नहीं किया जा सकता।”

पांडे ने कहा, “हम ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर दिल्ली, मुंबई और जलंधर में दो दिनों के भीतर लांच करेंगे।”

अरुण पांडे और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म को 30 सितम्बर को रिलीज किया जाएगा।

सुशांत ने धौनी के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की है और इसके लिए काफी प्रशिक्षण भी लिया।

इस फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी, हैरी टांगरी और दिशा पटानी को देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493