मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘लव शगुन’ के अभिनेता अनुज सचदेवा का कहना है कि अपने काम के मूल्यांकन के मामले में वह बेहद आलोचनात्मक रवैया रखते हैं।
अनुज ने आईएएनएस से कहा, “मैं खुद को लेकर बेहद आलोचनात्मक हूं। हालांकि मुझे लगता है कि यह सही है। मेरे दोस्त मानते हैं कि मुझे खुद की प्रशंसा भी करनी चाहिए। खासतौर पर जब मैंने किसी दृश्य या फिल्म में अच्छा काम किया हो।”
‘सबकी लाडली बेबो’, ‘फिर सुबह होगी’ और ‘छनछन’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके अनुज टेलीविजन का जाना माना चेहरा हैं।
फिल्मों में काम करने के बारे में पूछे जाने पर अनुज ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसके लिए कोई योजना नहीं बनाई है। मैं हमेशा वक्त के साथ चला हूं और आगे भी मैं ऐसा ही करूंगा। जब आप एक फिल्म में काम करते हैं तो आप और ज्यादा चाहते हैं। मैं अब तक दो फिल्में कर चुका हूं, इसलिए जाहिर है कि मैं और अधिक में काम करना चाहूंगा।”
dharmpath.com dharmpath