कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे चांडी

कोट्टायम (केरल), 28 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी रविवार तड़के हुई एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

चांडी राज्य के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ कई समारोहों में शिरकत करने के बाद उत्तरी केरल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कार ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है।

यह दुर्घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे हुई, जब उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद यह सड़क पर फिसलने लगी और एक दीवार से टकराकर रुकी।

चांडी ने रविवार सुबह संवाददाताओं से कहा, “हम बाल-बाल बचे, कुछ नहीं हुआ, हम सब भाग्यशाली हैं।”

उनके सुरक्षा अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री ने सीट बेल्ट बांध रखी थी, इसलिए उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।

हालांकि सुरक्षा अधिकारी को हाथ में चोट लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493