अपने देश से मिलने वाले पुरस्कार बहुत अहम : प्रियंका

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके लिए भारतीय पुरस्कार बहुत महत्व रखते हैं। प्रियंका को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रियंका ने यह भी कहा कि उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा को उन पर गर्व होगा।

प्रियंका को अंतर्राष्ट्रीय अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्धि दिलाई है।

प्रियंका से जब पूछा गया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शोहरत पाने के बाद आपके लिए भारतीय पुरस्कार कितने मायने रखते हैं? इस पर उन्होंने आईएएनएस से कहा, “बहुत अहम हैं। मैं एक सैन्य परिवार से हूं। यह बहुत मायने रखता है। मेरे पिता को मेरे ऊपर गर्व होगा। मेरे काम के लिए जो मुझे पहचान मिली है, उसका अनुभव सबसे अलग है। यह एक असाधारण अहसास है।”

प्रियंका इन दिनों ‘क्वांटिको’ और अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उन्होंने बताया कि वह शूटिंग छोड़कर भारत आई हैं और वह इस बात की प्रशंसा करती हैं कि उनकी विदेशी टीम यह समझ पाई कि उनके लिए इस पुरस्कार का कितना महत्व है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493