अबराम को मुझसे सबसे ज्यादा लगाव : शाहरुख

नोएडा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दो बेटों आर्यन और अबराम और बेटी सुहाना के पिता बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उनके छोटे बेटे अबराम को उनसे सबसे ज्यादा लगाव है।

अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ के प्रचार के लिए यहां आए शाहरुख से उनके सबसे बड़े प्रशंसक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “शायद सुनने में यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन मुझे लगता है कि अबराम मुझे बेहद पसंद करता है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उसे अपनी मां और भाई-बहन से ज्यादा मुझसे लगाव है। वह मेरा प्रशंसक भले ही न हो, लेकिन वह मुझे ज्यादा पसंद करता है।”

मनीष शर्मा निर्देशित ‘फैन’ में शाहरुख एक सुपरस्टार और उसके प्रशंसक की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में उन्हें क्या खास लगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा, “फिल्म को खास और अलग बताना कलाकारों की आदत हो चुकी है, लेकिन मनीष की परिकल्पना बेहद अलग है।”

फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493