अपने बच्चों से शर्मिदा नहीं : हैले बेरी

लॉस एंजेलिस, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री हैले बेरी ने अपने एक प्रशंसक को लताड़ लगाई है, जिसने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की पहचान का खुलासा नहीं करने पर उनकी आलोचना की थी। अभिनेत्री का कहना है कि वह अपने बच्चों को लेकर शर्मिदा नहीं हैं और उनकी निजता बनाए रखने के लिए ऐसा करती हैं।

बैरी अपने बच्चों नाहला ऑब्रे और मैसियो मार्टिनेज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय करती हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने अपने बच्चों की आधे चेहरों वाली दुलर्भ तस्वीर जारी की थी।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक प्रशंसक ने बैरी की आलोचना की, क्योंकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि बैरी के लिए बच्चों की सुरक्षा व निजता महत्वपूर्ण है।

प्रशंसक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “चेहरों को छिपाने का क्या मतलब है? वे खूबसूरत बच्चे हैं, उन्हें क्यों नहीं दिखाना चाहिए।”

यह उनका पहला प्रशंसक था, जिसने यह पूछा।

बैरी ने जवाब दिया, “मैंने कई बार आपको यह कहते देखा है, इसलिए मैं आपको स्पष्ट कर दूं कि मैं अपने बच्चों को लेकर शर्मिदा नहीं हूं।”

अभिनेत्री ने कहा कि बच्चे उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं और उनकी निजता को बनाए रखने की पूरी कोशिश करती हैं, क्योंकि वह उन्हें सिर्फ अपना समझती हैं।

आगे उन्होंने कहा कि बड़े होने पर तस्वीरों को इंटरनेट पर साझा करने का फैसला उनका नहीं, बल्कि बच्चों का होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493