पाकिस्तान को और कड़ा ‘इंजेक्शन’ देने की जरूरत : लालू

पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों से सेना के नाम पर राजनीति न करने की नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान को और कड़ा ‘इंजेक्शन’ देने की जरूरत है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने ट्वीट किया, “सेना को सैल्यूट करता हूं। पाकिस्तान को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत है। सत्तापक्ष हो या विपक्ष, किसी को भी सेना के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।”

लालू ने सैनिकों के दुख-दर्द समझने की बात करते हुए आगे लिखा, “सैनिकों के दुख-दर्द और हौसले को समझता हूं। वे सब गरीब, मजदूर, किसान व खेतिहर वर्गो के बेटे हैं। वे किसी को भी पराजित कर सकते हैं। जय जवान, जय किसान।”

लालू यहीं नहीं रुके। उन्होंने राजनीति दलों को नसीहत देते हुए आगे कहा, “सेना के नाम पर राजनीति मत करो। हॉर्डिग में तस्वीर लगानी है तो वीर शहीदों की लगाओ। सीमा पर जवान लड़ते हैं, किसी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं।”

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड्स को निशाना बनाने के लिए भारतीय सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार लालू ने इस मामले में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493