अपने लिए खुद गीत लिख रहे गायक कुणाल

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। गायक कुणाल गांजावाला ने कहा कि उन्होंने नई परियोजना के लिए फोन काल का इंतजार करने के बजाय अपने लिए खुद ही गीत लिखना शुरू कर दिया है और इस काम में उन्हें मजा रहा है।

फिल्म ‘लव शगुन’ के संगीत लांच के अवसर पर गांजावाला ने कहा, “मैं गायन के अलावा बहुत से गीत लिख रहा हूं, क्योंकि समय बदल रहा है और आप अपना संगीत खुद लिखे और गाएं। मैंने लाइव प्रस्तुतियां दी हैं। मैं ज्यादातर अपने गीत लिखने के लिए उत्साहित हूं और फोन की घंटी बजने का इंतजार नहीं कर सकता।”

उनका मानना है कि भारत में संगीत उद्योग अपने अद्भुत चरण में है।

उन्होंने कहा, “जहां अंकित (तिवारी) आया है, अरिजित (सिंह) आया है, अरमान (मलिक) है, इसलिए यह शानदार है।”

फिल्म ‘लव शगुन’ में गांजावाला ने साथिया गीत गाया है। उन्हें ‘चन्ना वे’ और ‘भीगे होठ तेरे’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।

फिल्म में अनुज सचदेवा और निधि सुब्बैया जैसे कलाकार हैं।

फिल्म ‘साथिया’ का ‘ओ हमदम’ ने उन्हें चर्चित किया। उन्होंने कहा कि इसी शब्द के लिए गीत गाना भावुक होना था।

गांजावाला ने बताया, “जब मैंने ‘साथिया’ गाया तो विवेक ओबेरॉय नए थे, जब मैंने ‘भींगे होट..’ किया तो मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी नए थे। मैंने संजय भंसाली, मुकेश भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के लिए गीत गाए हैं। इस गीत से लगाव के कारण मैंने यह गीत किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493