इस दौरान डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि साहित्यकारों, कलाकारों, खिलाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों का सर्वाधिक सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार ही कर रही है। देश और समाज की उन्नति के लिए भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में मरियम सिद्दीकी ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक का पाठ किया और कौमी एकता पर आधारित शेर भी प्रस्तुत किए। मरियम ने गरीब बच्चों की मदद के लिए 11-11 हजार रुपये के दो चेक भी मुख्यमंत्री को प्रदान किए। शेर जंग गर्ग ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर उ.प्र. हिन्दी संस्थान के समस्त कार्मिकों के एक दिन के वेतन की धनराशि 36 हजार 112 रुपये का एक चेक नेपाल के भूकम्प पीड़ितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष के लिए डॉ. उदय प्रताप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया।
dharmpath.com dharmpath