अपमानजनक वीडियो के खिलाफ जम्मू के सिखों का प्रदर्शन

जम्मू, 24 अगस्त (आईएएनएस)। सिख समुदाय के सदस्यों ने गुरुवार को कुछ सिख गुरुओं पर अपमानजनक वीडियो क्लिप बनाने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

सिख धर्म के नेताओं और समुदाय ने सोशल मीडिया पर वायरल की गई अपमानजनक क्लिप के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इसी बीच, खुफिया सूत्रों ने कहा कि इस बात की जांच हो रही है कि क्या वीडियो क्लिप का उद्देश्य सिख समुदाय को ऐसे समय में भड़काना है जब शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा संप्रदाय के संस्थापक गुरुमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ सीबाआई की विशेष अदालत द्वारा फैसला दिया जाएगा।

हरियाणा के पंचकुला की सीबीआई की विशेष अदालत दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को फैसला देगी जिसमें डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आरोपी हैं। इस दौरान गुरमीत राम रहीम को अदालत में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

मामले की सुनवाई 2007 से चल रही है।

गुरमीत राम रहीम के पंजाब व हरियाणा व दूसरे राज्यों में लाखों अनुयायी हैं। गुरमीत राम रहीम पर उनकी पूर्व महिला अनुयायी ने डेरा शिविर में उससे कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह डेरा शिविर हरियाणा के सिरसा के बाहरी इलाके में है। यह चंडीगढ़ से 260 किमी दूर है।

डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक के जम्मू एवं कश्मीर के सिख समुदाय में भी कुछ अनुयायी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493