अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए : योगी

उन्होंने कहा कि आंकड़ों का जाल प्रस्तुत करने की बजाय अपराधों को रोकने की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसते हुए हर हाल में अपराधियों को जेल भेजे। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध निडर होकर शीघ्रता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रविवार को वाराणसी में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए वाराणसी शहर के लिए जेएनएनयूआरएम योजना के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं को जल निगम द्वारा 6 जून तक पूरा न कराए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

योगी ने 20165.85 लाख रुपये की लागत से वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं तटीय विकास परियोजना को 30 जून तक पूरा न कराए जाने पर भी कड़ा रुख दिखाया।

मुख्यमंत्री ने जल निगम एवं सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सहित अधीक्षण अभियंता को कड़ी एवं अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि जल निगम 15 अगस्त तक पेयजल परियोजना का कार्य पूर्ण कराकर घरों की टोटियों तक पानी पहुंचाएं, अन्यथा वाराणसी यूनिट के पूरे अभियंताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

योगी ने जल निगम द्वारा वाराणसी शहर के पेयजल परियोजना में हुए विलंब नाराजगी जताते हुए कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण को यह कार्य 15 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493