अपराध पर लिखना बड़ी चुनौती : प्रसून जोशी

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। लेखक, गीतकार और विज्ञापन गुरु प्रसून जोशी का कहना है कि अपराध के बारे में लिखना एक बड़ी चुनौती है।

मोइत्रई भादुड़ी की फिल्म ‘द सिनिस्टर साइलेंस’ के लोकार्पण के मौके पर जोशी ने कहा, “अपराध के बारे में लिखना आसान नहीं है, क्योंकि पाठक उसे चुनौती देता है कि मैं तुमसे पहले इस बारे में जानता हूं और मैं जानता हूं कि तुम क्या करना चाहते हो।”

जोशी ने कहा कि हमें अपराध पर लिखने वाले लेखकों की जरूरत है, क्योंकि हम चाहें या न चाहें यह हमारी जिंदगी का हिस्सा है।

जोशी ने कहा, “समाचारों की टीआरपी अपराध के साथ बढ़ती है। हमने सदियों से देखा है कि अपराध मनुष्यों के जीवन का हिस्सा रहा है। अपराध के बारे में देखने या पढ़ने के दौरान आप एक अलग तरह के अनुभव से गुजरते हैं। रोमांच में शरीक हुए बगैर ही आप रोमांचित होते हैं।”

‘तारे जमीं पर’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों के लिए गीत लिख चुके जोशी ने कहा, “अगर मुझे लगा कि पर्याप्त सामग्री है तो मैं इसके लिए जरूर कोशिश करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493