मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘कलश-एक विश्वास’ में देविका का किरदार निभा रही अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित ने धारावाहिक के सेट पर साथी कलाकारों के लिए इफ्तार पार्टी रखी।
अपर्णा ने कहा, “मैं इससे उत्साहित हूं कि लोग 30 दिनों तक पूरा दिन बिना कुछ खाए कैसे रह लेते हैं और शाम को साथ बैठकर रोजा खोलते हैं। हमारे धारावाहिक से जुड़े लोग भी रोजे के बावजूद बिना ब्रेक के दिनभर काम करते हैं।”
‘कलश-एक विश्वास’ का प्रसारण लाइफ ओके चैनल पर होता है।
dharmpath.com dharmpath