बोगोटा, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपहर्ताओं द्वारा बलपूर्वक विमान को अज्ञात जगह पर ले जाने के लिए मजबूर किए जाने पर पायलट को विमान की अरौका स्थित सैंटियागो पेरेस क्युइरोज पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सिविल एयरोनॉटिक्स की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुरुवार को दो अपहर्ताओं ने पायलट से विमान का रडार सिस्टम एवं जीपीएस बंद करने और विमान को वेनेजुएला (दक्षिण अमेरिकी देश) ले चलने को कहा।
एचके-5058 पंजीकरण नंबर वाला यह विमान सेविअर कंपनी का है।
आधिकारिक बयान में कहा गया, “संकट की घड़ी में पायलट ने विमान की आपात लैंडिंग करवाई और इससे विमान के सामने के हिस्से पर असर पड़ा है।”
कोलंबिया के अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath