नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली से अपहृत एक पांच वर्षीय बच्चे को बचा लिया गया है और बच्चे के पड़ोस में रहने वाले एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली से अपहृत एक पांच वर्षीय बच्चे को बचा लिया गया है और बच्चे के पड़ोस में रहने वाले एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने रविवार को कहा कि असदुल इस्लाम और उसकी पत्नी रिक्सोना ने शुक्रवार को सीमापुरी इलाके से बच्चे का अपहरण किया और उसे रिहा करने के लिए बच्चे की मां से आठ लाख रुपये मांग कर रहे थे।
पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने कहा कि उन्हें शनिवार शाम सूर्या नगर से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब इस्लाम बच्चे की मां को यह बता रहा था कि उन्हें किस स्थान पर फिरौती की रकम पहुंचाई जाए।
महिला ने शुक्रवार शाम अपहरण की एक शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
प्रसाद ने कहा, “पुलिस जांच में पता चला कि अपहर्ता ने बच्चे को रिहा करने के लिए आठ लाख रुपये फिरौती की अपनी मांग के लिए महिला को एक कॉल किया। बाद में उसकी पहचान इस्लाम के रूप में हुई। इस्लाम ने उसे धमकी भी दी कि यदि पुलिस से संपर्क किया गया तो बच्चे को मार दिया जाएगा।”
अधिकारी ने कहा कि तीन लाख रुपये फिरौती तय हुई और इस्लाम ने महिला से कहा कि वह एक ऑटोरिक्शा ले और चालक का फोन नंबर उसे दे ताकि वह उसे सीधे उस स्थान के बारे में बताए, जहां फिरौती की राशि सौंपनी है।
उपायुक्त ने कहा कि बच्चे को इस्लाम की पत्नी के एक चचेरे भाई के घर से ताहिरपुर से बचाया गया।
दंपति ने चचेरे भाई को बताया था कि बच्चे की मां बाहर गई हुई है और उसे एक दिन के लिए उसकी देखभाल करने के लिए कहा है।
अधिकारी ने कहा कि इस्लाम ने इस अपराध की साजिश इसलिए रची, क्योंकि वह वित्तीय संकट का सामना कर रहा था।
dharmpath.com dharmpath