अपेक सम्मेलन से विमानन कंपनियों को नुकसान

मनीला, 19 नवंबर (आईएएनएस)। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (अपेक) के यहां आयोजित दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के कारण बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की गईं, जिससे विमानन कंपनियों को दो अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ। इसमें 21 देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

मनीला में 16 और 20 नवंबर के बीच विमानन कंपनियों को 1,800 से अधिक उड़ानें रद्द करने के लिए बाध्य किया गया, क्योंकि निनॉय एक्वि नो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्ड की एक मात्र पट्टी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित अन्य नेताओं के आगमन की व्यवस्था करने के लिए बंद कर दिया गया।

देश की प्रमुख किफायती विमानन कंपनी सेबू-पैसेफिक को अब तक करीब 40 करोड़ डॉलर का नुकसान हो चुका है। कंपनी को नुकसान और बढ़ने का अंदेशा है।

सरकारी विमानन कंपनी फीलीपाइन एयरलाइंस को करीब 1.87 करोड़ डॉलर नुकसान होने का अनुमान है।

इस बीच मनीला के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिन्हें उड़ानें रद्द होने, सरकारी कार्यालयों और शिक्षा संस्थानों के बंद होने और शहर में जगह-जगह लगाए गए बैरीकेड की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।

सम्मेलन के लिए सरकारी कोष से भारी-भरकम करीब 21.2 करोड़ डॉलर खर्च किए जाने की वजह से भी सरकार की आलोचना की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493