अफगानिस्तानी संसद के नजदीक विस्फोट, गोलीबारी (लीड-1)

काबुल, 22 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तानी संसद के नजदीक सोमवार को कई बम विस्फोट हुए और इसके बाद भारी गोलीबारी शुरू हुई।

अफगानिस्तान में संसद राजधानी काबुल के दारुल अमन इलाके में स्थित है, जहां सरकारी इमारतें भी हैं।

‘अलजजीरा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सांसद ही संसद भवन से निकल पाए, जबकि बाकी इमारत के भूमिगत तल में मौजूद हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में छह विस्फोटों की आवाज सुनी गई है।

‘खम्मा प्रेस’ के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493