एचडब्ल्यूएल : ब्रिटेन, चीन, जर्मनी ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया

वेलेंसिया, 22 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन, चीन और जर्मनी की महिला हॉकी टीमों ने 2016 में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इन तीन टीमों ने यहां आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल में शीर्ष-3 स्थान हासिल किया।

ब्रिटेन ने फाइनल में चीन को 2-0 से हराया और 10 टीमों के टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया।

चीन की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में जर्मनी ने अर्जेटीना को 3-1 से हराया। मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर हुआ। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा था।

10 टीमों के इस टूर्नामेंट में शीर्ष-4 में आने वाली टीमों ने दिसम्बर में अर्जेटीना में होने वाले एचडब्ल्यूएल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

वेलेंसिया चरण में स्पेन की जार्जिना ओलीविया को प्लेअर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। ब्रिटेन की मेडी हिंच को बेहतरीन गोलकीपर चुना गया।

एक अन्य एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल बेल्जियम में जारी है। इसका समापन पांच जुलाई को होना है। इसमें भारत भी हिस्सा ले रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493