आईएस के सोशल मीडिया खातों की खोज के लिए टीम गठित

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। यूरोप ने आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सोशल मीडिया खातों को ढूंढ कर उन्हें ब्लॉक करने के लिए एक नए पुलिस दल का गठन किया है।

समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का यह दल आईएस गिरोह से जुड़े 45,000 से 50,000 खातों से एक दिन में अनुमानित रूप से 100,000 ट्वीट के सही-सही आंकड़ों का पता लगाएगा।

यूरोपीय पुलिस एजेंसी यूरोपोल द्वारा गठित यह दल एक जुलाई से काम करना शुरू करेगा।

यूरोपोल के निदेशक रॉब वेनराइट ने ‘गार्जियन’ को बताया कि नई इंटरनेट रेफरल इकाई ऐसे लोगों को पहचानने के लिए सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्रियों की जांच करेगी, जिन्हें आतंकवादी अपना निशाना बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, “युवा लोगों तक कौन पहुंच बना रहा है, विशेष रूप के सोशल मीडिया के जरिये, सर्वप्रथम उन्हें पकड़ना जरूरी है, लेकिन सोशल मीडिया के नित नई बदलती प्रकृति के कारण यह मुश्किल है।”

वेनराइट ने कहा कि पुलिस का यह दल इन खातों को पहचानने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों के साथ काम करेगा।

यूरोपोल का विश्वास है कि ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और नीदरलैंड्स के लोगों सहित यूरोपीय संघ के विभिन्न देशों के 5,000 नागरिक आईएस में भर्ती होने के लिए घर से भाग गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493